रघुनाथपुर में भैंस चुराने गए चोरों ने दंपति को पीटा

परवेज अख्तर/सिवान: बीती रात थाना क्षेत्र के कर सर गांव में आधा दर्जन चोर हथियार के बल पर एक भैंस को चुरा ले गए. विरोध करने पर भैंस के मालिक दंपति को बुरी तरह से पीट भी दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पर सर गांव निवासी 65 वर्षीय अमन यादव के घर के आगे बने दलान में सोए हुए थे तभी मध्य रात्रि के करीब आधा दर्जन चोर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर आए और भैंस और उसके बच्चे को लेके जाने के पूर्व पिटाई शुरू कर दिए. वही उनकी एक भैंस तथा उसकी बच्चे को खोलकर हरनाथपुर चंवर के तरफ ले भागे. घटना के दौरान मौजूद उनकी पत्नी बुची देवी तथा पति ने जब इसका विरोध किया.

तो उनकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई  चोरों ने कर डाली. पीड़ित झमन यादव ने बताया भैंस की कीमत  लगभग पचास हजार की थी. हालांकि की भैंस का बच्चा चोरों के कब्जे से मुक्त होकर भाग निकला. जिसे पीड़ित ने बरामद की. पीड़ित परिवार द्वारा घटना के बाद शोर मचाया गया. जहां आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच चोरों का कुछ दूर तक पीछा भी किया परंतु सफलता हाथ न लगी. घायल दंपति द्वारा खबर प्रेषण तक स्थानीय थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया था. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनोज प्रभाकर ने बताया सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. पीड़ित परिवार का मौके पर पहुंच स्थानीय मुखिया पति शर्मा बैठा द्वारा मामले की जानकारी ली गई तथा प्रशासन को सूचित किया गया. घटना के बाद घायल दंपत्ति का रो-रो कर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026