Siwan News

कबीरपुर में झगड़ा छुड़ाना महंगा पड़ा, दुकानदार को जमकर धुना

परवेज अख्तर/सिवान:- सोमवार को मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति को आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं झगड़ा छुड़ाने गए दुकानदार को महंगा पड़ गया. जो दुकानदार की जमकर पिटायी कर दी. जिससे वह घायल हो गया. पीड़ित ओमप्रकाश साह ने इस घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है. अपने दिये गये आवेदन में कहा है कि कबीरपुर बाजार के मल्लू साह के किराने की दुकान से सामान खरीदने के लिए गया था. इसी बीच दीपक साह, शिवजी साह, रोशन साह तथा बिशुन साह लाठी-डंडे से लैस होकर आए तथा उसे मारने लगे. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अपनी दुकान पर मारपीट होता देख उसे छुड़ाने गए दुकानदार प्रिंस साह को मारकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पीड़ित ओमप्रकाश साह तथा प्रिंस साह ने इस मामले को लेकर पुलिस से उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024