भगवानपुर हाट

नदी किनारे पानी में तैरता मिला अज्ञात वृद्ध का शव, सनसनी

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बहादुरपुर गांव छठ घाट के पास नदी के किनारे पानी में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह खेत के तरफ टहलने गए लोगों ने छठ घाट के पास नदी के किनारे शव को तैरता देखा. इसकी सूचना गांव में पेट्रोल के तेल की तरह फैल गया. शव को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसआई रामनाथ प्रसाद व एस आई उमेश सिंह पुलिस बलों के साथ पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्धि व्यक्ति के शव को पानी में से निकलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौके पर ग्रामीणों में क्यामुद्दीन अंसारी, मनीष पांडे, हेमंत कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे. जब शव को पानी से निकलकर रखा गया तो शव से खून निकल रहा था. जबकि शव के दाए आंख, नाक एवं सिर के बीच में धारदार हथियार से मारने का निशान देखा पाया गया. स्थानीय लोगों में ऐसी चर्चा हो रही थी कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव गायब करने के नियत से नदी में फेंका गया है. वृद्ध व्यकि चेकदार कमीज़, उपर से स्वेटर एवं कमर में सफेद धोती पहने हुये था. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहना है कि शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024