Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कौथुआ सांरगपुर में प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण व मलवा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के कौथुआ सारंगपुर गांव में लोकायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण पर रखे मलवा को हटाने की प्रक्रिया गुरुवार प्रभारी सीओ रामानंद सागर के नेतृत्व में शुरू की गई। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर, अनि भगवान तिवारी, सअनि शैलेश कुमार सिंह सहित सिवान से आए महिला एवं पुरुष पुलिस बल काफी संख्या में तैनात थे। मकान से टूटे ईंट, मिट्टी अन्य सामानों को जेसीबी के मदद से टैक्ट्रर से ले हटाया गया। बता दें कि वर्ष 2016 से लेकर पांचवीं बार प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए प्रतिक्रिया शुरू हुई। बार-बार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करने से ग्रामीणों से लेकर प्रशासन तक को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन अतिक्रमण हटाने एवं पुनः अतिक्रमण करने के दबाव से जूझ रहा है। 2018 में पटना की लोकायुक्त टीम ने हटाए गए अतिक्रमण की समीक्षा की। इसके बाद पुनः अतिक्रमण हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी को लेकर गुरुवार को प्रशासन अतिक्रमण को एक बार फिर से हटाने का प्रयास कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026