Siwan News

शुभवंती बीएड कॉलेज में मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : शुभवंती बीएड कॉलेज पचौरा में गुरुवार को मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन किया जिसका विषय ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षक-शिक्षा में नवाचार का अभिनव प्रयोग’ था। सेमिनार के मुख्य वक्ता सेंट जेवियर ट्रेनिंग कॉलेज पटना के पूर्व प्राचार्य फादर पीटर थे। उन्होंने वर्तमान शिक्षक-शिक्षा में वेदांत की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक वह नहीं है जिसको केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही आता हो बल्कि एक योग्य शिक्षक वह है जो व्यवहारिक ज्ञान में भी निपुण हो। इसके लिए उन्होंने कई प्रसंग एवं उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव सतीश राय धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उनकी बातों का समर्थन किया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य कलाधर मिश्र ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिवादन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. अनुपमा राय ने की। इस मौके पर बीएड, डीएलएड तथा नर्सिंग के सभी छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में डीएलएड के प्रभारी प्रभारी विभागाध्यक्ष अविनाश मिश्र, असी प्रो. प्रसेनजीत सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव, पंकज कुमार मल्ल, अमित सिंह, वीणा मिश्र, गजला तरन्नुम, डॉ. मनीष पांडेय,डॉ. सुमन कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026