Gopalganj News in Hindi

प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती को चाकुओं से गोंदा, युवती की मौत

गोपालगंज: जिले के सिधवलिया थाना के जलालपुर गांव में प्रेम प्रसंग में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने घर मे घुसकर अपनी प्रेमिका को चाकुओ से गोद डाला गया. बीच बचाव करने गई प्रेमिका की माँ भी घायल हो गई. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि जलालपुर गांव के नारायण राय का पुत्र अनिल यादव गांव के ही जनार्दन साह की पुत्री प्रीति से प्रेम करता था और दोनों एक दूसरे से मोबाइल से बात भी करते थे. इसी बीच पिता के कहने पर प्रीति अनिल से बात करना बंद कर दी.

जिससे गुस्साए अनिल ने बुधवार की शाम जनार्धन साह के घर का दीवाल फांद कर घर मे घुस गया. और अपनी माँ रीमंती देवी के साथ खाना खा रही प्रीति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बीच बचाव करने गई प्रीति की माँ रीमंती को भी घायल कर दिया. शोरगुल सुन ग्रामीणों ने भागते हुए अनिल को पकड़ जमकर धुनाई कर दिया. घटना की खबर पाकर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान पहुंचे तथा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लेकर गए जंहा चिकित्सको ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया तथा अनिल की स्थिति नाजुक देख पटना रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026