परवेज अख्तर/सीवान:
महाराजगंज शहर के मुख्य पथ स्थित नया बाजार में दूकान के आगे मोटरसाइकिल लगाने पर मना करने पर युवक एंव उनके परिजनों द्धारा दुकानदारों को मारपीट कर जख्मी कर दुकान लुट लेने का मामला प्रकाश में आया है.घटना के संबंध में बताया.जाता है कि नया बाजार में रामजी वर्णवाल तथा ओमप्रकाश वर्णवाल की किराना की दूकान है.मंगलवार की संध्या सिहौता का एक युवक दूकान के आगे मोटरसाइकिल लगा कर कही चला गया।तभी दोनों दूकानदार उक्त युवक की खोज करने लगे.जब उक्त युवक आया तो दोनों दूकानदार उक्त युवक से को डाट फटकार कर उसे एक दो लपड मार दिये.उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
तभी परिजनों ने दूकानदारों के साथ मारपीट करने लगे।जिसमें रामजी वर्णवाल उनके पुत्र राजेश वर्णवाल तथा ओमप्रकाश वर्णवाल जख्मी हो गये.वही कुछ लोगों द्बारा दुकान में लुटपाट शुरू कर दि.कुछ लोगों द्धारा पत्थर बाजी भी शुरू की. जख्मी दुकानदार को पीएचसी ले जाया गया.दूकानदारों का कहना है कि पीएचसी में भी पहुंचकर युवक के परिजनों ने हो हंगामा किया। सुचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच कर जांच में लग गयी है. थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया की अभी आवेदन नहीं मिला है.आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कारवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…