गोपालगंज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के दो विभिन्न गांवों से दो बाइक की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। जिसको लेकर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। चनावे गांव के धर्मेन्द्र मांझी अपने दरवाजे पर बाइक लगाकर घर मे चले गए। जब खाना खाकर घर से बाहर निकले तो बाइक गायब थी।
वहीं दूसरी तरफ अमेठी खुर्द के शम्भू प्रसाद अपने गाँव मे ही मदन प्रसाद के घर जन्मदिन में गए थे। बाइक लगाकर खाना खाने चले गए।जब खाना खा कर वापस लौटे तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नही चला तो थाने में चनावे गांव के धर्मेन्द्र मांझी और अमेठी खुर्द के शम्भू प्रसाद ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…