परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत अंतर्गत महुआरी पंचायत भवन पर मुखिया द्वारा झंडोत्तोलन नहीं करने का मामला प्रकाश में आया हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत के मुखिया अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू ने झंडोत्तोलन नहीं किया हैं. उनका कहना है कि इससे पहले वह पंचायत भवन पर साफ-सफाई कराते थे, उसके बाद झंडोत्तोलन होता था. लेकिन इस बार न तो साफ-सफाई कराई गई और ना ही झंडोत्तोलन किया गया. यह देश के स्वाभिमान को चोट पहुंचाना हैं. इस बात को लेकर पंचायत के ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं. इधर मुखिया अजित प्रसाद उर्फ आजादी बाबू ने पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन होने की बात कही हैं.
क्या कहते हैं बीडीओ
इस संबंध में बीडीओ नंदकिशोर साह ने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त हो रही हैं. लिखित आवेदन प्राप्त होने पर इसकी जांच कराई जाएगी और संबंधित आरोपी पर कार्रवाई होगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…