परवेज अख्तर/सिवान :- गुठनी के कोहरवलिया गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक की मौत मंगलवार शाम बेलौड़ी नहर में डूबने से हो गयी.युवक गुठनी थानाक्षेत्र के कोहरवलिया गांव निवासी स्व०नगीना नाथ तिवारी का मंझला पुत्र छोटू नाथ तिवारी है.छोटू मंगलवार शाम जतौर बाजार में कुछ सामान खरीदने गया था लौटते समय शौच करने के बाद बेलौड़ी-जतौर उप बितरणी में हाथ पैर धोने गया और पैर फिसलने के कारण नहर के पानी मे डूब गया.ग्रामीणों के अनुसार व नशे में था और पानी मे गिरते ही डूबते चला गया निकल नही सका और दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना ज्योहीं कोहरवलिया गांव में पहुची की परिजनों के बीच कोहराम मच गया.माता ज्ञानती देवी की चीख पड़ोसियों की आंखे नम कर दी.छोटू के पिता रामनगीना नाथ तिवारी वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के कुछ ही दिन बाद मौत के शिकार हो गये थे.पिता की मौत के बाद बड़े भाई की मौत हो गयी थी.छोटू की मौत से परिवार पर पहाड़ गिरने जैसा विपत्ति आ खड़ी हुई है.फिलहाल घर मे छोटू की विधवा मां व विधवा भाभी ही है.ग्रामीण व पड़ोसी शव के अंतिम संस्कार में जुटे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…