परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की शाम एक 22 वर्षीय युवक उस को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर मार देने का आरोप उसके मित्रों पर लगाया गया है। इस घटना में मृतक के चाचा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि लक्ष्मीपुर निवासी स्वर्गीय योगेंद्र चौहान के 22 वर्षीय पुत्र लालू चौहान को रविवार की संध्या एक बगीचे में उसके मित्रों में अरविंद चौहान और पवन राजभर अपने मित्रों के साथ उसे बहला-फुसलाकर ले गए और कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया।
जिससे उसकी हालत खराब हो गई इसकी सूचना मिलने पर घरवालों ने रेफरल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा संजय चौहान ने उक्त लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…