परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर प्रखण्ड के रामपुर लौवां गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से बलहां एराजी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजय शर्मा के 22 वर्षीय छोटे पुत्र की मौत हो गई है,जबकि बड़े पुत्र का इलाज चल रहा है.स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाई बिजली की करंट की चपेट में आ गए थे.दोनों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया.
जहां बाइस वर्षीय छोटे पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ छोटू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.वहीं बड़ा पुत्र ललित कुमार का इलाज चल रहा है. मौत की खबर मिलते हीं घर में कोहराम मच गया.इसकी सूचना मिलते हीं दरवाजे पर लोग जमा हो गए.सभी परिजनों को सांत्वना देने व ढांढस बंधाने में जुटे रहे. बताया जाता है कि छोटे भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था कोरोना में कॉलेज बन्द होने पर वह घर आया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…