नौतन के मिश्रौली में दहेज लोभियों ने महिला की हत्या कर शव को जलाया

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में दो बच्चे की मां की हत्या कर शव जलाकर सबूत मिटाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर सीमावर्ती गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव निवासी मृतका के पिता रूदल यादव ने थाने मे लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि सात साल पहले अपने पुत्री कृष्णा देवी की शादी नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी राधाकिशुन यादव के पुत्र सुशील यादव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार किया था.

शादी बाद से ही मेरे दामाद सुशील यादव, उनके पिता राधाकिशुन यादव, चाचा श्रीकिशन यादव दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे. इसको लेकर कई बार सुलह-समझौता होने के आधार पर अपने पुत्री को विदा किया था. परंतु बुधवार की सुबह मोबाइल पर फोन आया कि आपकी पुत्री की हत्या कर शव जलाकर साबुत मिटाया जा रहा है. यह सुनकर जब अपने पुत्री के घर गया तो देखा की मेरी पुत्री का शव मेरे दामाद, समधी, समधी का भाई सहित दर्जन भर लोग जला रहे है. मैंने जब उनका विरोध किया तो सभी लोग मार-पीट करने के दौड पडे़. जिसके बाद मैं भाग कर थाने आया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026