सख्ती: शवों का प्रवाह रोकने के लिए घाटों जवान होमगार्ड जवान तैनात

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: कोरोनाकाल में मौत होने के बाद बड़े पैमाने पर नदियों में शवों को प्रवाहित करने के मामले को ले जिले ने घाटों पर होमगार्ड जवान तैनात किया है. जिले में सरयू नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित है. सरयू नदी के तट पर दरौली सहित सिसवन, रघुनाथपुर व गुठनी में कई स्थानों पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है. इस वजह से सरयू नदी के तटों पर निगरानी की जा रही है. पूर्व में सिसवन की तरह दरौली में भी घाट पर होमगार्ड के जवान तैनात किया गया है.

अधिकारी विभिन्न घाटों पर किए जा रहे अंतिम संस्कार की भी निगरानी कर रहे हैं, ताकि लोग अंतिम संस्कार के दौरान भी सबको आधी अधूरी यानि अब अधजला शव छोड़ कर के घर वापस नहीं लौट सके. दरौली अंचलाधिकारी आनंद कुमार गुप्ता ने लोगों से भी अपील की कि कोरोना वायरस या अन्य लक्षण वाले अगर मरीजों की मौत हुई होगी, तो परिजन गाइडलाइन का पालन करते हुए अंतिम संस्कार करेंगे. किसी भी शव को सरयू नदी या अन्य नदियों तथा तालाबों में प्रवाहित नहीं करेंगे. इस प्रखंड क्षेत्र में अभी-अभी शव को प्रवाहित करने की सूचना नहीं मिल रही है. हालांकि सरयू नदी के तटों पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है. पहले की अपेक्षा काफी ज्यादा शव अंतिम संस्कार करने के लिए आ रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026