नौतन के सिसवां में समाजसेवी ने सड़क के गड्ढों को भरवाया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सिसवां गांव में रविवार को एक युवा समाजसेवी दीनदयाल बीन ने पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी पुलिया और सड़क के गड्ढों में राबिश डलवाकर सड़क की मरम्मत कराया. बता दें कि विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांवों की कच्ची और पक्की सड़कों की स्थिति खराब करके रख दिया है. पक्की सड़कें जहां जगह-जगह जलमग्न हो गई हैं; वहीं कच्ची और ईंटकरण वाली सड़कें इतनी बदहाल हो गई हैं कि कहीं-कहीं आवागमन तक बाधित हो गया है. वैसी ही स्थिति में प्रखंड के जगदीशपुर-नौतन मुख्य मार्ग की सिसवां में हो गई है, जहां आवागमन आंशिक रूप से बाधित हो गया था. उक्त सड़क पर जो कोई जा भी रहा था, तो वह बहुत बड़ा जोखिम उठाकर जा रहा था. कई बार तो लोग फिसलकर गिर भी चुके थे.

लेकिन वार्ड सदस्य, मुखिया, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख या जिला पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधियों की इस समस्या के निदान के प्रति उदासीन रवैये से खिन्न स्थानीय युवाओं ने विगत दिनों मोर्चा संभालते हुए समाज कल्याण की भावना से आगे आकर उक्त गड्ढे एवं कीचड़युक्त सड़क में मिट्टी, ईंट आदि डालकर आवागमन सुचारू कर दिया. लेकिन लगातार हो रही बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही ने इसे फिर से ध्वस्त कर दिया और स्थिति पूर्ववत हो गई. इसके बाद ग्रामीणों ने मुरारपट्टी पंचायत के बसदेवा गाँव निवासी समाजसेवी दीनदयाल बीन से संपर्क कर समस्या को रखा. समस्या से अवगत होकर समाजसेवी ने ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मशीन लगाकर गड्ढों में राबिश डालकर सड़क की मरम्मती करवा दिया. इस दौरान युवाओं में दिलीप कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू, रामचंद्र भगत, पवन कुमार सिंह, विपुल मिश्र, असलम अंसारी, हरेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, विवेक कुमार मिश्र ऊर्फ बंटी आदि ने भरपूर सहयोग किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026