सिवान: मेगा टीकाकरण अभियान का सीएम ने किया उद्घाटन

6 माह में 6 करोड़ टीकाकरण” अभियान की शुरूआत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अब सुबह 9 से रात 9 बजे तक कोविड टीकाकरण का कार्य किया जायेगा। यह सुविधा सिर्फ जिला मुख्यालय में लागू होगी। सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मेगा टीकाकरण “6 माह में 6 करोड़ टीकाकरण” कर दिखाएगा बिहार, अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया गया। सीवान रेलवे स्टेशन पर टीकाकरण केंद का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय न की।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि  मेगा टीकाकरण अभियान में पूरे राज्य में प्रतिदिन 05-05 लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। अब शहरी क्षेत्र में लोगों का टीकाकरण सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा।

टीकाकरण के महाभियान के जरिए राज्य ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया कि यदि वैक्सीन उपलब्ध होगी तो टीका देने की रफ्तार को कितना भी तेज किया जा सकता है। अब बिहार एक नई इबारत लिखने की शुरुआत करने जा रहा है। दिसंबर तक अधिकतर का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को जागरूक कर लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक पीएचसी, सीएचसी के अतिरिक्त टीका एक्सप्रेस द्वारा अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं। उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। दुकानों पर भी पोस्टर लगाया जायेगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।  इस दौरान जिले के डीएम, सिविल सर्जन, डीपीएम समेत अन्य पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024