सिवान के दरौंदा में शौच करने गई महिला को मोबाइल छीनने के क्रम में अपराधियों ने मारी गोली

मामला: दरौंदा थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव की

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
महाराजगंज अनुमंडल के दरौंदा थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव में सोमवार रात शौच के लिए गई 30 वर्षीया महिला पूजा कुमारी को अपराधियों ने मोबाइल छीनने के क्रम में गोली मारकर घायल कर दिया. गोली महिला के सीने में मारी गई है. गोली की आवाज सुनकर जब गांव के लोग खेत के तरफ गये तो देखा की एक महिला खून से लतपथ जमीन पर गिरी पढ़ी है. महिला को गोली लगने की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, परिवार में चीख-पुकार मच गयी. इधर घायल महिला को देखते ही लोगों ने शोर मचाया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए.

घटना की सूचना तत्काल दरौंदा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों द्वारा घायल महिला को आनन-फानन में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी अरविंद कुमार यादव की 30 वर्षीय पत्नी पूजा देवी सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे शौच के लिए खेत में गई हुई थी.

खेत से लौटने के बाद उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, फोन पर बात करते हुए घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाएं दो-तीन की संख्या में अपराधियों ने महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे. छीना झपटी के क्रम में अपराधियों ने महिला को सीने में गोली मार दी.

गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर कर छटपटाने लगी. इस बीच अपराधी घटना को अंजाम देकर अंधेरा का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें जानकारी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026