Categories: पटना

पटनासिटी में दिनदहाड़े शीशा व्यवसायी की अपराधियों के कर दी हत्या, फिर पत्नी को फोन कर कहा इतने लाख लेकर आओ

पटनासिटी से एक बड़ी खबर आ रही है. शीशा कारोबारी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। कारोबारी डरे सहमे हुए है. साथ ही पुलिस के खिलाफ उनमें गुस्सा है. कारोबारियों की माने तो अपराधी आए दिन कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं. लेकिन पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

घटना पटनासिटी के चमडोरिया ढाल की है. जहां पर अपराधियों ने शीशा कारोबारी राजू जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि राजू जायसवाल का अपहरण कर अपराधियों ने उनके ही फोन से उनकी पत्नी को फोन कर 3 लाख फिरौती की मांग की। पत्नी अनिता देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां पर राजीव जायसवाल तो नहीं मिले बल्कि एक प्लास्टिक में उनकी लाश मिली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या कैसे की गयी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. गोली मारकर या फिर सर पर करारा प्रहार कर किया गया है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026