मशरक: पुलिस का काम होता है कमजोरों की मदद करना और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना।इस उक्ति को सही चरितार्थ कर दिखाया है मशरक थाना में कार्यरत महिला प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी ने उसने अपनी ड्यूटी के दौरान मानवता का परिचय देते हुए नामांकन में आयी पैर से लाचार महिला को नामांकन पत्र दाखिल कराकर सुरक्षा गेट पर ऑटो मंगाकर महिला को उसमें बैठाया।
जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा किया। मामला है कि मशरक प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान कवलपुरा पंचायत के वार्ड 13 से पंच पद के लिए कमलावती देवी नामांकन पत्र दाखिल करने आयी पर महिला के एक पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से उसे नामांकन काउंटर पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तभी मुख्य गेट पर तैनात प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी की नजर पड़ी और उन्होंने महिला की मददगार बनते हुए उसे नामांकन में जाने की व्यवस्था की और फिर मदद कर उसे उसे वाहन में बैठाया।वही अगल-बगल में खड़े लोग चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…