रघुनाथपुर में पिता-पुत्री को पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल

आपसी रंजिश को लेकर दिया घटना को अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के देवपुर में आपसी रंजिश को लेकर दरवाजे के बाहर बैठे एक अधेड़ व्यक्ति की पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी. पिता को पिटता देख बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्री को भी पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी स्व. कृष्णा सिंह के पुत्र अभय नारायण सिंह व उनकी पुत्री काजल के रूप में हुई. घटना के संबंध में पीड़ित के परिजनों ने बताया कि अभय नारायण सिंह अपने दरवाजे के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया.

इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी पुत्री दौड़ती हुई बीच-बचाव करने पहुंचे तो पड़ोस के असामाजिक तत्वों ने पुत्री की जबरदस्त पिटाई कर दी. घटना के बाद दोनों पीड़ित किसी दूसरे के घर में भागकर अपनी जान बचाई. मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल अभय नारायण सिंह ने बताया कि पड़ोसी उनको हमेशा तंग करते हैं इसको लेकर कई बार रघुनाथपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया, लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. फिर अस्पताल में पहुंचे पीड़ितों के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026