बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ दरौली इकाई की हुई बैठक

शिक्षकों ने बीईओ को दी चेतावनी, अभद्र व्यवहार व गलत आरोप लगाना बंद नहीं हुआ आंदोलन की कही बात

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड मुख्यालय के राजकीय मध्य विद्यालय दरौली के प्रांगण में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के दरौली इकाई की बैठक अध्यक्ष रंजन राय की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर चर्चा करते हुए शिक्षकों ने घोर आपत्ति जताई. बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने यह तय किया कि आगामी बुधवार से पहले शिक्षकों का एक शिष्टमंडल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दरौली से जाकर मिलेगा और शिष्टमंडल के द्वारा शिक्षक जयराम यादव पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा लगाए गए आरोप को वापस लेने की मांग की जाएगी. आगे शिक्षकों ने चेताया कि यदि प्रखंड प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने आरोप पत्र वापस नहीं लेते हैं तो वरीय पदाधिकारी से इसकी शिकायत की जाएगी. यदि फिर भी वरीय पदाधिकारी द्वारा इसका निदान नहीं होता है तो संवैधानिक रूप से तथा चरणबद्ध तरीके से प्रखंड संसाधन केंद्र दरौली के प्रांगण में आंदोलन चलाया जाएगा.

बैठक में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर भी विचार किया गया और उसके संबंध में भी सभी पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. शिक्षकों की समस्याओं में मुख्य रूप से बकाया अंतर वेतन का भुगतान, बकाए मातृत्व अवकाश का भुगतान, चिकित्सा अवकाश का भुगतान, बीआरसी से हर माह का नेगेटिव समय से जिला को भेजने के संबंध में मांग को भी पारित किया गया. डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षकों का लंबित अंतर वेतन का भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की. बैठक में श्याम देव सिंह, जयराम यादव, धर्मेंद्र ठाकुर, बृजेश पांडे, गोविंद हरिजन, दिलीप ओझा, आशुतोष सिंह, ब्रजमोहन सिंह, हरिशंकर राय, प्रेम सागर कुशवाहा, प्रदीप सिंह, अमरेंद्र सिंह, धनंजय कुशवाहा इत्यादि शिक्षक शामिल हुए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026