परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लीलासाह पोखरा के समीप सिवान-छपरा मुख्य पथ पर गुरुवार की अल सुबह करीब पांच बजे दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह सिवान की ओर एक ट्रक (यूपी 53-एटी 5965) जा रहा था और विपरीत दिशा में लीलासाह के पोखरा के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक से सीधे टकरा गया। इस घटना में ट्रक पर सवार खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों के सहयोग से दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दयनीय स्थिति बताकर पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी है। वहीं दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…