समस्तीपुर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा रोड घर्मपुर में गुरूवार सुबह आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशोंं ने हमला कर पूर्व जिलापार्षद अरुण राय समेत करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर रूप जख्मी कर दिया। घटनास्थल पर हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। इसके उपरांत बालू डिपो की एक दुकान में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों को आता देख सभी बदमाश हथियार लहराते हुए बाभाग निकले। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे मुफस्सिल थानाघ्यक्ष विक्रम आचार्य ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर दो पक्षों के तनाव का माहौल है। घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। हमलावरों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…