Categories: पटना

एकतरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने किशोरी ले ली जान, शव को पेड़ से लटकाया

पटना: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के खापटोला गांव में बुधवार की रात एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने किशोरी की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। घटना की सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है। मृतका की पहचान खापटोला निवासी हसन मियां की पुत्री शगुफ्ता खातून (15) के रूप में की गई है। मामले में मृतका के पिता के बयान पर पुलिस गांव के ही उमर गद्दी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपित युवक घर छोड़ फरार हैं। गोपालपुर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी उमर गद्दी फरार हैं। मृतका के पिता हसन मियां ने बताया कि शगुफ्ता अपनी दो अन्य बहनों रुबीना खातून व और सुहाना खातून के साथ बुधवार की शाम शौच के लिए सरेह में गई थी। वापस लौटने के बाद तीनों बहनें घर के दरवाजे पर अलाव तापने लगी। शाम करीब 7 बजे शगुफ्ता पानी लाने घर के पीछे बसवारी की ओर गई और गायब हो गई।

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। दो घंटे बाद गांव से करीब 300 मीटर पश्चिम एक बरगद के पेड़ से लटकटी मिली। तब परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात्रि करीब 9 बजे मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतरा। हत्यारा ने किशोरी के ही शॉल को फाड़कर शव को लटका दिया था। मृतका के पिता ने बताया कि गांव का ही युवक उमर गद्दी तीन-चार दिन पहले उसकी पुत्री शगुफ्ता पर घर से भाग चलने का दबाव बनाया था। शगुफ्ता के इंकार करने के बाद वह हत्या की धमकी भी दिया था। शगुफ्ता ने अपनी बहनों व परिजनों से इसकी जानकारी दी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026