Categories: पटना

समस्तीपुर में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, सड़क के पास फेंक दी लाश

समस्तीपुर : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता निवासी दीपक कुमार देव को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। मृत अवस्था में उसके शव को बाघमारा से बरहेत्ता शिवालय जाने वाली खड़जा सड़क के पास फेंक दिया। गुरुवार की सुबह लोगों ने उसके शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहां से पुलिस को चार खोखा व एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

बरहेत्ता गांव निवासी किसान राजकिशोर प्रसाद देव उर्फ ललन देव का द्वितीय पुत्र 30 वर्षीय दीपक दस दिनों पूर्व अपने फूआ के घर मुजफ्फरपुर जिला के मणियारी थाना के सिलौत गांव गया हुआ था। बुधवार को वह वहां से अपनी पल्सर बाइक से अपने घर के लिए चला था। लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। गुरुवार को उसका शव ही बरामद हुआ। उसके माथे पर चार गोलियां मारी गई है। बताया जाता है कि किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसे बुलाया था। संभावना है कि उसी बुलाने वाले ने ही उसकी हत्या कर दी।

फिलहाल जितनी मुंह उतनी बातें सुनी जा रही है। इस हत्याकांड को शराब के अवैध कारोबार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कल्याणपुर थाना के थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मृतक के स्वजनों के आवेदन का इंतजार है ताकि प्राथमिकी दर्ज की जा सके। मृतक का बाइक अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस अब बरामद मोबाइल के सीडीआर के जरिए अपराधियों के तह तक पहुंचने की कोशिश में है। बता दें कि कल्याणपुर में इन दिनों हत्या और गोलीबारी की काफी घटनाएं हो रही है। लोग आए दिन इस तरह की घटना से भयाक्रांत हैं। एक घटना की गुत्थी सुलझती नहीं है कि दूसरी घटना घटित हो जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026