सिवान: लॉकडाउन में परिवार नियोजन की योजना पड़ी सुस्त

परवेज अख्तर/सिवान: लॉकडाउन के कारण जिले में परिवार नियोजन की योजना प्रभावित हो रही है। इस दौरान परिवार नियोजन सामग्री का भी वितरण नहीं हो पा रहा है. महिलाओं तक गर्भनिरोधक गोलियां भी नहीं पहुंच पा रही हैं. परिवार नियोजन पर भी एक तरह से कोरोना का ग्रहण लग चुका है. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो हर माह डेढ़ से दो हजार के करीब बंध्याकरण किया जाता है. जबकि योग्य दंपती परिवार नियोजन के अन्य साधन उपयोग करते हैं, लेकिन कोविड 19 व लॉकडाउन के कारण बंध्याकरण से लेकर अन्य उपायों के उपयोग में कमी आई है.

संक्रमण से बचाव में स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी के कारण हुआ है प्रभावित

डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भ निरोधक गोली, कंडोम आदि का वितरण किया जाता है. जबकि आशा कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर योग्य दंपती को परिवार नियोजन की सलाह देती हैं, लेकिन करीब दो माह से आशा कार्यकर्ता व एएनएम आदि भी कोरोना संक्रमण से बचाव में ड्यूटी कर रही हैं. जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी नहीं हो रहा है. ऐसे में परिवार नियोजन को भी कोरोना का झटका लग रहा है.

परिवार नियोजन की जिम्मेदारी ढो रही आधी आबादी

बता दें कि आज भी परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ आधी आबादी ही विशेष रूप से ढो रही हैं. बच्चा ना हो इसका पालन हर समय महिलाएं ही करती हैं. गांवों में अभी भी परिवार नियोजन के तरीके अपनाने वाले पुरुष ना के बराबर हैं. महिलाओं को ही इसके उपाय करने पड़ते हैं.

क्या कहते हैं जिम्मेदार

लॉकडाउन के दौरान परिवार नियोजन के साधन के औसत उपयोग में कमी आई है. सभी आशा कार्यकर्ता व एएनएम द्वारा संबंधित क्षेत्र के प्रत्येक घरों में जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है.

डॉ यदुवंश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सीवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026