छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक गर्भवती महिला के घर पहुंच कर मुखिया समर्थकों द्वारा गाली गलौज व हवाई फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवेक कुमार सिंह की गर्भवती पत्नी सोनी कुमारी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि वे 8 माह की गर्भवती हैं। खाना खाकर अपने घर में सो रही थी
उसी दौरान वर्तमान मुखिया कमल देवी के समर्थक एवं उनके पुत्र प्रेम कुमार, चक्की कुमार, निक्कू कुमार, ठाकुर रंजीत सिंह, अमित कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, संदेश सिंह, सुमन्त सिंह के साथ दर्जनों लोग उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। डंडे से घर का लाइट तोड़ दिए, वे घबरा कर अपने पति को फोन कर रही थी। तब तक ये लोग हवाई फायरिंग कर गाली गलौज करते हुए चले गए। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…