Categories: छपरा

सारण में दहेज के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से निकाला

छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है .इस संबंध में विवाहिता की मां एवं परसा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी रामसखी कुंवर ने पानापुर थाने में आवेदन देकर ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं .

पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मैंने अपनी पुत्री की शादी रामपुररुद्र गांव निवासी ललन साह के पुत्र चंदन कुमार के साथ जून 2019 में की थी .शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपयो के लिए मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे .गत रविवार को भी उनलोगों ने मेरी बेटी के साथ मारपीट की एवं जलाने का प्रयास किया लेकिन मेरी पुत्री पड़ोसी के घर छिपकर जान बचायी .इस मामले में विवाहिता की मां ने पति ,सास एवं दो देवरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026