Categories: पटना

सारण एसपी ने रिविलगंज-जलालपुर और नगरा के कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

छपरा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सातवें चरण में सोमवार को जिले के रिविलगंज, जलालपुर तथा नगरा प्रखंड में मतदान किया गया। पंचायत को को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा विभिन्न मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। विधि-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुकरेरा, टेकनिवास, खैरवार एवं अनवल आदि पंचायत में विभिन्न मतदान केन्द्र का भ्रमण किया गया और शेष में भ्रमण किया गया।

इस दौरान चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं पेट्रोलिंग पार्टी/QRT को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान मतदाताओं से सम्पर्क कर उनसे समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा भयमुक्त होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया गया। तीनों प्रखण्डों में सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी। काफी संख्या में लोग शांतिपूर्ण मताधिकार का प्रयोग किये । जलालपुर/रिविलगंज/नगरा प्रखण्ड के अंतर्गत विधि-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुकरेरा, टेकनिवास, खैरवार, अनवल, देवरिया, विशनपुरा, मधोपुर, धुपौल, आदि पंचायत में विभिन्न मतदान केन्द्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया ।

तीनों प्रखण्डों ( जलालपुर/रिविलगंज/नगरा ) में सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। काफी संख्या में लोग शांतिपूर्ण मताधिकार का प्रयोग किये। सभी से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें ।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026