दरौंदा के सिरिसियां मठिया गांव में केश उठाने को लेकर बार-बार मिल रही है धमकी, लगाई न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरिसियां मठिया गांव निवासी रामचंद्र मांझी की पत्नी मीना देवी ने बीते दिनों हुई उनके साथ मारपीट मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा है कि बीते दिनों जब मैं और मेरा परिवार गेहूं काट रहे थे तब तक मेरे ही गांव के चुनचुन सिंह , नीरज सिंह , रामनरेश सिंह, भावनाथ भारती, अनिल सिंह ,लक्ष्मण सिंह, प्रमोद गिरी और वीरेंद्र गिरी सभी लोग एक साजिश के तहत सभी लोग लाठी, डंडा , तलवार पर से लेकर अचानक हमला कर दिया और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगे. जिसमें हम लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा और सदर अस्पताल में इलाज कराया गया था इस मामले में एससी-एसटी थाने में एफ आई आर दर्ज कराई थी. लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.सभी लोग खुलेआम  घूम रहे हैं और केस उठाने को लेकर बार-बार धमकी दे रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026