तरवारा की ओर से पुत्री की दिखौकी से लौट रहे तीन व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

सराय ओपी थाना क्षेत्र के सहलौर बाजार के समीप हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के सहलौर बाजार के समीप एक ही परिवार के सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बंकीखाल गांव निवासी राम विशुन राम की पत्नी मतिया देवी, दीनानाथ राम की पत्नी  सुगांती देवी और पुत्र भिखारी राम के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मतिया देवी ने बताया कि हम लोग सुगंती देवी की पुत्री की दिखौकी में तरवारा की तरफ गए हुए थे.जहां  दिखौकी का सारी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एक बाइक पर सवार होकर भिखारी राम, सुगांति देवी और मैं घर के लिए रवाना हुए और अन्य लोग आगे निकल चुके थे.अभी हम लोग सहलौर गांव के समीप ही पहुंचे थे. तब तक हमारी वाहन तेज रफ्तार में थी अचानक एक कुत्ता सामने आ गया जहां कुत्ते को बचाने के चक्कर हम सभी अनियंत्रित होकर गिर पड़े.

जहां तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलावस्था में ग्रामीणों ने ऑटो चालक को रोककर हम लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां घायलों इलाज चल रहा है.वहीं चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर दो घायल भिखारी राम और सुगांती देवी की हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.इधर चिकित्सकों ने इसकी सूचना घायलों को परिजनों को दिया और परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गये.वही ग्रामीणों में चर्चा है कि यह लोग तेज रफ्तार बाइक से आ रहे थे तब तक कुत्ते की बचाने के कर्म में तीनो लोग अनियंत्रित होकर गिर गए जिसके बाद पीछे से एक बाइक सवार ने इन्हें ठोकर भी मारा है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024