सिसवन में लोभी पोतों ने कुदाल से काटकर निर्मम तरीके से की दादा हत्या, इलाके में सनसनी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिसवन थाना क्षेत्र के आंसड़ गांव में मंगलवार की देर रात जमीन के लोभी पोतों ने साजिश के तहत सुप्तावस्था में अपने दादा की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान आंसड़ निवासी दलसिंगार साह के रूप में हुई है।जमीन के लालच में दो पोतों ने कुदाल से काटकर दादा की कर दी हत्या बताया जाता है कि दलसिंगार साह प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात भोजन करने के बाद अपने दरवाजे पर सोए हुए थे। तभी देर रात उनके दो पोतों ने कुदाल से उनकी गर्दन पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। बुधवार की सुबह उनकी पोती जब दादा को जगाने गई तो उन्हें खून से लथपथ देख चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। जब ग्रामीण पहुंचे तो दलसिंगार साह की मौत हो चुकी था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज दल बल के साथ आंसड़ गांव पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर तत्काल दोनों पोतों विश्राम साह व पप्पू साह को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। समाचार प्रेषण तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

मृतक द्वारा भूमि बेचने से नाराज थे स्वजन :

स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक दलसिंगार साह के दो पुत्र मोतीलाल साह एवं हरिशंकर साह हैं। दलसिंगार साह अपने छोटे पुत्र मोतीलाल के साथ करीब 35 सालों से रह रहे थे, जबकि हरिशंकर साह अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बताया जाता है कि मृतक अपनी कमाई से कुछ खेत खरीदे थे, जिसकी बिक्री हाल फिलहाल कर रहे थे। इस बात को लेकर हरिशंकर साह के पुत्र विश्राम साह व पप्पू साह नाराज चल रहे थे। इन लोगों का मानना था कि यदि उनके दादा जमीन नहीं बेचते तो उस जमीन पर उन लोगों का भी हक होता। इससे नाराज होकर दोनों ने अपने दादा दलसिंगार साह की हत्या की योजना बनाई तथा सुप्तावस्था में कुदाल से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026