✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ गुरुवार को शहर के पटेल चौक पर भाजपा युवा मोर्चा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि शहर सहित जिले में लगातार हत्या, लूट, चोरी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो रही हैं। जिले की बात छोड़ भी दें तो सिर्फ शहर में ऐसी घटना बहुत हो चुकी है।
सरकार शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री को रोक नहीं पा रही है इसलिए अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। जबसे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है,तबसे अपराधी बेलगाम और बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। मौके पर पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव, मुकेश कुमार बंटी आदि उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…