सिवान में आरएएफ ने भौगोलिक स्थिति का लिया जायजा, लोगों से किया संवाद

✒️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सीआरपी शाखा के रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने गुरुवार को सिवान नगर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला। यहां आरएएफ के अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर विस्तृत जानकारी हासिल की। वहीं पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत नगर थाना परिसर में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट ए के विद्यार्थी एवं नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने किया। ए के विद्यार्थी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार हमें यह रूटीन कार्य प्रत्येक चार माह पर करना है।

रैपिड एक्शन फोर्स परिचय अभ्यास के दौरान इलाके की भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक इत्यादि जानकारियां एकत्रित करना तथा क्षेत्र की सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों तथा दंगाइयों की सूची तैयार की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई घटना या सांप्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति निर्मित होने पर कम से कम समय पर उस पर नियंत्रण किया जा सके।

असिस्टेंट कमांडेंट रवि प्रकाश ने विस्तृत रूप से अपने कार्यक्रम के संबंध में लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से हमें संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करना है। पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सारे संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स मार्च करेगी। शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि बड़ी मस्जिद, पुरानी किला, बनिया टोली, हाफिज जी चौक, नवलपुर यहां के संवेदनशील इलाके हैं।

इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप, विकास कुमार सिंह जीसू, राजीव रंजन राजू, सुधीर कुमार जयसवाल, मोहम्मद कलीम, सैयद माज अरफी, संतोष रावत, मोहम्मद चांद, सलीम सिद्दीकी, प्रो इसरार अहमद, उमैर फरीद, इजहार अहमद, डा अली असगर, कृष्णा जी, कुमार कार्तिक आनंद समेत नगर के अनेक बुद्धिजीवी एवं व्यवसाई उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026