सिवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग को गोलियों से भूना, दवाई खरीदने के दौरान घटना को दिया अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार के सीवान जिले में रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी अनुसार जिले के महराजगंज थाना इलाके के महराजगंज-दरौंदा मुख्य मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहे अधेड़ को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, घटना की जानकारी पाकर महाराजगंज डीएसपी पोलस्त कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

दवा खरीद रहा था व्यक्ति

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महाराजगंज थाना इलाके के महाराजगंज में रहने वाले दीनानाथ तिवारी के बेटे पुनीत तिवारी रविवार की दोपहर मुख्य मार्ग पर स्थित जानकी मेडिकल हॉल में दवा खरीदने आए थे. लेकिन दवा खरीदने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026