सीवान में अपराधियों ने बाइक सवार युवक को चाकू गोदकर सोने का चैन छीना, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के महादेवा आरटीओ ऑफिस के समीप शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर सोने का चैन लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक की पहचान महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के रामदेव नगर निवासी रमेश चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अपने बाइक से जा रहा था इसी दौरान तीन-चार की संख्या में बेखौफ बदमाशों ने उन्हें रोककर गले से सोने की चैन नोच लिया और अपराधियों ने पॉकेट से पैसे निकालने की कोशिश करने लगे। जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि पीड़ित को पीठ, हाथ और कमर में तकरीबन तीन-चार जगहों पर चाकू लगी है। जिसके बाद युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया है।

बता दें कि घटना के बाद पीड़ित युवक अपने बाइक से नीचे गिर गया। और मदद की गुहार लगाते हुए तड़पने लगा। घटना के बाद पीड़ित युवक को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी ईलाज चल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचे। और पीड़ित युवक की हाल खबर लिया। पीड़ित युवक ने बताया कि जब अपराधी उन्हें रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे इस दौरान उन्होंने बोला कि मैं आप सभी को पहचानता हूं। इतने में एक अपराधी बोला कि यह हम लोगों को पहचान गया है इसको जान से मार कर फेंक दो। इसके बाद दूसरे अपराधी ने हाथ में चाकू लेकर जान से मारने की नियत से उनपर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026