परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस को शराब के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. शुक्रवार की अहले सुबह मैरवा के धरनी छापर चेक पोस्ट से वाहन जांच के दौरान जवानों ने चोकर के बोरा में छुपाकर शराब ले जाने के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन बाइक को जब्त किया है.
पुलिस की जांच में चोकर के बोरा से 1070 पीस देशी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब की बाजार वैल्यू दो लाख रुपये बतायी जा रही है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव के कमालुद्दीन अंसारी, दरौली थाना क्षेत्र के नेतवार गांव के सत्यप्रकाश कुशवाहा, भटिया गांव के हरेराम यादव के रूप में की गयी है. तीनों तस्कर यूपी से शराब लेकर सीवान और दरौली लेकर जा रहे थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…