सिवान में बेखौफ अपराधियों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 26 लाख की लूट, 4 की संख्या में हथियार लहराते पहुंचे थे बदमाश

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना इलाके के स्टेशन रोड स्थित गुलजार बाजार के समीप उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से बुधवार की सुबह अपराधियों ने 26 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए. सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर बैंक में चार की संख्या में अपराधियों ने प्रवेश किया. हथियार से लैस सभी अपराधियों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया इसके बाद मौके से फरार हो गए.

महिला बैंक कर्मी पर बमदमाशों ने तानी पिस्टल

इस घटना के बाद सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे हैं. लूट की घटना को लेकर बैंक के कर्मियों से पूछताछ की है. चार की संख्या में हथियार बंद बदमाश बैंक खुलने के पहले से ही रेकी कर रहे थे और जैसे ही बैंक खुला वो प्रवेश कर गए. सबसे पहले बदमाशों ने बैंक कर्मी रीमा सिंह पर पिस्टल तान दिया और लॉकर खोलने के लिए कहा. लॉकर खुलने के बाद 26 लाख 40 हजार रुपये लूट ले गए.

लूट के दौरान मची अफरातफरी

बैंक में लूट के दौरान अफरातफरी मच गई थी. जब तक बैंक के अंदर लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही बदमाशों ने पिस्टल तान दी. घटना की जानकारी मिलते ही सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि 26 लाख के करीब लूट हुई है. हथियारों से लैस होकर चार अपराधी पहुंचे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश होगा और सभी बदमाश सलाखों के पीछे होंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026