सिवान में बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बना लूटे नकद सहित 12 लाख के जेवरात

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ स्थित एक स्वर्ण आभूषण की दुकान में मंगलवार की सुबह दो बाइक पर सवार होकर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी को बंधक बनाकर दस लाख के जेवरात लूट लिए। बदमाश लूट के बाद भागने के दौरान काउंटर पर रखे दो लाख नकद भी ले गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाइक को जब्त करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी बलेथा गांव निवासी सीताराम सोनी के पुत्र राजकुमार ने बताया कि सुबह के तकरीबन 10:46 बजे रहे थे।मैं अपनी दुकान में पूजा कर रहा था।पूजा करने के बाद मैं जैसे ही सामने की तरफ मुड़ा तब तक दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे। पांचों दुकान के अंदर प्रवेश कर गए।इसके बाद बदमाशों ने सिर पर पिस्टल सटा बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने तिजोरी खोलने की बात कही। इसका विरोध किया तो एक बदमाश पिस्टल में मैगजीन लगाने लगा इसके बाद मैंने डर से तिजोरी खोल दी।तिजोरी में रखा सारा आभूषण और दो लाख रुपए नकद की लूटपाट कर ली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026