Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में बदमाशों ने बर्बाद कर शिक्षक के खेत में लगी फसल, विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्रनारायण दुबे पर अपराधियों ने 26 दिसंबर की संध्या तेजधार हथियार के साथ जानलेवा हमला कर दिया है। जानलेवा हमले से शिक्षक के स्‍वजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आलू और लहसुन की फसल को कर दिया बर्बाद

इस मामले में सेवानिवृत्त शिक्षक ने मंगलवार की संध्या प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 26 दिसंबर की संध्या पश्चिम दिशा स्थित खाता नंबर 158 सर्वे नंबर 1005 ,में 18 कट्टा खेत मे लगे हुए आलू व लहसुन की फसल को देखने के लिए घूमने हुआ था कि मेरे ही गांव के काशीनाथ, मल्लाह, साहेब मल्लाह, रविन्द्र मल्लाह, सुभाष मल्लाह, वृजनाथ मल्लाह, ललन मल्लाह, अजीत गोंड़, कलावती देवी, बबन मल्लाह, विजय मल्लाह, हरेंद्र मल्लाह, नरेश मल्लाह, हृदयानंद मल्लाह और अच्छेलाल मल्लाह ने एक सोची समझी साजिश के तहत उनके पांच कट्टा खेत में लगे आलू व लहसुन की फसल बर्बाद कर दिए हैं।

धारदार हथियार से कर दिया जानलेवा हमला

जब रिटायर्ड शिक्षक ने इसका विरोध किया तो उक्त सभी लोगों ने मिलकर अपने-अपने हाथ में लिए हुए तलवार, लाठी-डंडा और हरवे-हथियार के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया। शिक्षक मौके की नजाकत देखते हुए वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पूर्व में भी उक्त सभी लोग मुझपर बंदूक के बल पर पाँच लाख रंगदारी मांगे थे जब मै रंगदारी देने से मना किया था तब उक्त सभी लोग मिलकर मुझे और मेरे पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिए थे।जिसका कांड संख्या 128/2020 दर्ज है उक्त सभीलोग एसी एसटी मामला दर्ज कराने की धमकी देते रहते है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्‍होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026