Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी की साइट पर हमला, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. अपराधियों
ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। अपराधियों ने एक कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी के साइट पर हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर वहां तैनात कर्मचारियों को दहशत में ला दिया। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब प्रदेश के पथ निर्माण और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। यह हमला सिवान जिले के मांझी-बरौली मुख्य पथ के निर्माण में जुटी बलवंत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की यूनिट पर हुआ।

दहशत फैलाने की मंशा लेकर आये थे अपराधी

सिवान जिले के अफ़राद के समीप पहलेजपुर में मंगलवार की देर शाम दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। अपराधियों ने कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी की यूनिट पर सात राउंड फायरिंग की और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कंपनी का कोई कर्मी हताहत नहीं हुआ। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अपराधी किसी को मारने नहीं, बल्कि दहशत फैलाने के मकसद से ही वहां गये थे। यह घटना मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे की है।

पथ निर्माण मंत्री ने पुलिस को दिया तत्‍काल कार्रवाई का आदेश

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अपराधियों ने इस घटना को अंजाम उस समय दिया जब जिले में पथ निर्माण विभाग के मंत्री मंगल पांडेय एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। घटना की जानकारी विभाग ने मंत्री, डीएम और एसपी को दी। जानकारी मिलते ही मंगल पांडेय ने एसपी अभिनव कुमार को जांच के आदेश देते हुए जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। यूनिट पर मौजूद कर्मियों के अनुसार यूनिट बंद करने की नीयत से अज्ञात अपराधी बाइक से पहुंचे थे। घटना के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया है। मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026