सीवान में मुखिया नईमुलहक सिद्दीकी की गाड़ी को बदमाशों ने ओवरटेक कर किया हत्या का प्रयास, थाने में लगाई सुरक्षा की गुहार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दारौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द पंचायत के मुखिया की गाड़ी को बदमाशों ने काफी दूर तक पीछा कर ओवरटेक कर हत्या का प्रयास किया,लेकिन मुखिया अपनी गाड़ी को गति तेज में लेकर किसी तरह महाराजगंज पहुंच गए। इस मामले में पीड़ित मुखिया नईमुलहक सिद्दीकी ने दारौंदा थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।उन्होंने आवेदन में कहा है कि सोमवार को दारौंदा प्रखंड कार्यालय के सभागार से पंचायत समिति की बैठक के बाद महाराजगंज जाने के लिए दारौंदा बीआरसी भवन के समीप पहुंचा तो वहां पहले से खड़े एक बाइक पर सवार दो बदमाश सिरसांव झोर पुल के समीप मेरी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन मैंने अपने चालक काे नहीं रुकने एवं गाड़ी की गति तेज से चलाने की सलाह दी।

इसके बावजूद भी बदमाशों ने कई बार गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे और बदमाश कौथुआ सारंगपुर मोड़ के बाद वापस चले गए। मुझे महाराजगंज पहुंचने के बाद राहत की सांस मिली।मैं इस घटना से काफी भयभीत हूं तथा मेरे साथ कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।थानाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार प्रभाकर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।ज्ञात हो कि इसके पूर्व थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप तिवारी की गोली मारकर हत्या होने के बाद क्षेत्र के मुखिया अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।कोई भी गतिविधियों की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचना देने में जुट गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026