मोबाइल चोरी का इल्जाम लगा सीवान में नौजवान महिला को अर्द्धनग्न कर पीटा, तमाशबीन बनकर देखते रहे लोग

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर मंगलवार की सुबह मोबाइल चोरी का इल्जाम लगा एक नौजवान महिला की एक युवती और कुछ स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी।बेरहमी लोगों ने इंसानियत की सारे हदें पार कर दीं और महिला को अर्द्धनग्न कर दिया।घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद नगर थाना की गश्त दल ने महिला एवं पीड़ित युवती को थाना लाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह छपरा से एक पूजा नामक युवती एक निजी अस्पताल में इलाज कराने शहर पहुंची थी।आरोप लगाया गया की पूजा अपने मोबाइल से बातचीत करते आगे बढ़ रही थी तब तक दो महिला चोर उसके पीछे लग गईं। जैसे ही युवती की नजर इधर उधर भटकी की एक महिला चोर ने मोबाइल छीन लिया ओर भाग निकली।यह देख पूजा ने दूसरी महिला को पकड़ लिया।

इसके बाद पूजा ने उक्त महिला की सदर अस्पताल गेट पर पिटाई शुरू कर दी। यह वाक्या देख घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी तमाशबीन बनकर घटना को देखने लगे। महिला चोर को युवती और कुछ स्थानीय लोगों ने इतना पीटा की वह अर्द्धनग्न हो गई थी।यहां बताते चलें कि सिवान में भीड़ द्वारा जिस महिला को अर्धनग्न कर पिटाई किया जा रहा था उस पीड़ित महिला को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके ऊपर लगाए गए आरोप सारे बेबुनियाद है पीड़ित महिला का मोबाइल फोन दूसरा महिला चोर चोरी कर ले भागी होगी,जल्दी बाजी में पीड़ित महिला द्वारा हो हंगामा करने पर उक्त महिला को पकड़कर भीड़ ने जबरदस्त तरीके से पिटाई शुरू कर दी।बहरहाल मामला चाहे जो हो बेकाबू भीड़ को भी थोड़ा सूझबूझ से काम लेने की जरूरत थी।खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस गराई पूर्वक जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026