सिवान में आर्ट्स में सबीना तो कॉमर्स में रोहित व साइंस में अंकित ने किया जिला टॉप

36 केंद्रों पर 49867 छात्रों ने दी थी इंटर की परीक्षा

परवेज अख्तर/सीवान : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शुक्रवार को इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया. जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर कला संकाय में कला संकाय में एकेएस कॉलेज पुराना पलटू हाता के सबीना परवीन ने 447 अंकों के साथ जिला टॉप किया है. जबकि किसान मजदूर इंटर कॉलेज टारी रघुनाथपुर की अंकिता कुमारी ने 439 अंकों के साथ द्वितीय तथा महेंद्र उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज जीरादेई की पल्लवी कुमारी ने 435 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

वहीं वाणिज्य संकाय में डीएवी पीजी कॉलेज सीवान के रोहित कुमार गौड़ ने 444 अंकों के साथ जिला में प्रथम, एसबीएस इंटर कॉलेज सानी बसंतपुर की साक्षी कुमारी ने 443 अंकों के साथ द्वितीय तथा डीएवी पीजी कॉलेज सीवान के बिट्टू कुमार राम ने  441 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

जबकि विज्ञान संकाय में एसएस उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज भगवानपुर हाट के अंकित कुमार ने 457 अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं नारायण महाविद्यालय गोरेयाकोठी के दिवेश कुमार ने 456 अंकों के साथ द्वितीय तथा प्लस टू हाई स्कूल नबीगंज बाजार मासूम रजा ने 455 अंकों के साथ जिला में तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026