सिवान में सेंपी गुप्ता मुख्य पार्षद तो किरण गुप्ता को उप मुख्य पार्षद की कमान

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर परिषद की नई सरकार आम जन के दरवाजे पर पहुंचकर उनकी बातों को सुनेगी और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।पुरानी व्यवस्था को बदलते हुए नई व्यवस्था के तहत सिवान को गोरखपुर की तरह स्वच्छ व सुंदर बनाते हुए स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।इस नई व्यवस्था को जनता महसूस करेगी। उक्त बातें नगर परिषद की नव निर्वाचित मुख्य पार्षद सेंपी गुप्ता ने जीत के बाद कही। उन्होंने कहा कि यह जीत नगर परिषद क्षेत्र की जनता की जीत है। जो भी बहुमत मिला है, उसके लिए शहर की जनता धन्यवाद के काबिल हैं।कहा कि जनता ने जाति धर्म से ऊपर उठकर बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसका हर हाल में निर्वहन किया जाएगा।

नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र की जनता को वाजिब सम्मान दिलाते हुए विकास के कार्य किए जाएंगे।वहीं नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने जीत के बाद कहा कि मुझे सभी लोगों का भरोसा मिला हैै। यह मेरी नहीं बल्कि सिवान की जनता व विकास की जीत है। मुझे जो भी मत मिला है,इससे साफ तौर पर यह जाहिर होता है कि हर तबका, हर समाज व समुदाय ने मुझ पर बढ़-चढ़कर भरोसा किया है। मैं अभी तक वार्ड का नेतृत्व कर रही थी अब जनता ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है, जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसपर मैं खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगी और विकास के एजेंडों को पूरा करूंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026