सीवान में चुनी गई नगर की सरकार तो कहीं खुशी तो कहीं गम

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दूसरे व अंतिम चरण के तहत नगर परिषद सहित तीन नवगठित नगर पंचायतों में नगर की सरकार चुनने के लिए तीन केंद्रों पर मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न हो गया। इस दौरान प्रेक्षक व वरीय पदाधिकारी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण भी करते रहे। नगर परिषद के लिए शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र डायट, आंदर नगर पंचायत के लिए वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कालेज तथा गोपालपुर व बसंतपुर नगर पंचायत के लिए शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय सीटीई भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की गई। तीन नवगठित नगर पंचायतों में जहां नई सरकार बनने से स्थानीय व प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। वहीं नगर परिषद में लोगों ने नए चेहरों पर अपना भरोसा जताते हुए पद पर आसीन किया। बता दें कि नगर परिषद,आंदर नगर पंचायत, बसंतपुर नगर पंचायत व गोपालपुर नगर पंचायत में दूसरे व अंतिम चरण के तहत 28 दिसंबर को कुल 77 वार्डों में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद पद के मतदान हुआ था। जिसमें 508 प्रत्याशी चुनावी दंगल में अपना भाग्य आजमाया था।

सुबह सात बजे से शुरू हुई मतों की गणना :

तीनों मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह सात बजे से शुरू हुई। मतगणना कार्य शुरू होने से लेकर समाप्ति तक जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, एपीजीआरओ अभिषेक चंदन,समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी लगातार मतगणना कक्ष और परिसर में पल-पल की जानकारी लेते रहे। इसके पूर्व मतगणना स्थल के बाहर अल सुबह से उम्मीदवारों व समर्थकों एकत्रित होने लगे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी को प्रवेश द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ रहा था। प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

चुनावी परिणाम के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम :

चुनावी परिणाम आने के साथ ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बना रहा।जीते हुए प्रत्याशी के चेहरे पर जहां विजयी मुस्कान थी, वहीं पराजित प्रत्याशी के चेहरे उदास थे। यहीं हाल प्रत्याशी के समर्थकों का रहा। जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थक जहां फूल माला लेकर अपने प्रत्याशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे हार की खबर सुनकर मतगणना केंद्र से कुछ दूरी पर जमे समर्थक मायूस होकर धीरे-धीरे घर लौट जा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026