परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद में शुक्रवार की देर संध्या असामाजिक तत्वों ने पांच घरों में घुसकर तोड़फोड़ किया और साथ ही घर के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के संबंध में पीड़ित महेश चौहान ने बताया कि खुरमाबाद स्थित शायर माता मंदिर के समीप मेरा एक जमीन है. जिसको चारदीवारी कर छोड़ा गया है. गुरुवार की दोपहर मैं अपने जमीन को देखने के लिए गया था देखा कि मेरे जमीन में चारदीवारी को तोड़कर बालू गिराया हुआ है और बगल में एक मकान बन रहा है.मैंने मकान मालिक से पूछा कि आपके द्वारा मेरा चारदीवारी तोड़कर काफी नुकसान की गई है. एक बार पूछ लिया करते कि आपकी जमीन में मुझे सामग्री गिराना है.इतनी ही बात पर मकान मालिक आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने कगे तभी उनके परिजन मेरे साथ मारपीट करने लगे.जिसके बाद मैं इसकी सूचना अपने परिजनों को दिया.
परिजन घटनास्थल पर पहुंच अभी कुछ समझ पाते की तब तक इनके साथ भी मारपीट करने लगे. इसमें मैं गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत कर आए तो चली गई. तब से मामला शांत चल रहा था .रात्रि तकरिबन 8 बजे 40 से 50 की संख्या में असामाजिक तत्व आए और गाली गलौज करने लगे. साथ ही बारी बारी से घर में घुसकर मारपीट करने लगे. जिसमें असामाजिक तत्वों ने संदीप चौहान, मोतीचंद चौहान, रामप्रवेश चौहान, महेश चौहान और टुकर चौहान के घरों को निशाना बनाया. असामाजिक तत्वों ने जमकर इन पांचों घरों में तोड़फोड़ किया और साथी घर के अंदर रहने वाले महिलाओं के साथ भी जमकर मारपीट किया. जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में महेश चौहान, राजकुमारी देवी, संदीप चौहान, लालती देवी और रामप्रवेश चौहान शामिल हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…