परवेज अख्तर/सिवान:
पुलिस कप्तान अभिनव कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनो वाहन जब्त किया गया. जिस पर जुर्माना हुआ. सभी थानों के सामने स्थानीय पुलिस वाहन चेकिंग अभियान में जुटे थे. पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने अधिकांश दोपहिया वाहनों की जांच की. इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी. सूत्रों का कहना है कि आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाये जाने को लेकर यह अभियान लगातार चलाया जायेगा. वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ियों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट सहित यातायात नियमों के पालन को लेकर बाइक चालकों को आवश्यक निर्देश दिया गया . वाहन चेकिंग का नेतृत्व कर रहे ट्रैफिक इंचार्ज शाहजहां खान ने गोपालगंज मोड़ पर बाइक चालकों से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस कप्तान अभिनव कुमार का निर्देश मिला है कि वाहनों का जांच किया जाए और विशेष रूप से ट्रिपल लोडिंग वाले बाइक पर अधिकांश जुर्माना किया जाय.
इससे सड़क दुर्घटना में कमी आएगी , साथ ही वाहनों के इंश्योरेंस, कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच की गई . पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया . पुलिस ने अधिकांशतः दोपहिया वाहनों की जांच की . इस दौरान डिक्की के साथ – साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी . पुलिस द्वारा दो बाइक का चालान काटा गया . ट्रैफिक इंचार्ज ने यह भी कहा कि जिस बाइक के नंबर प्लेट पर आर्मी पुलिस वन विभाग सहित कोई स्लोगन लिखा है उस पर भी जुर्माना किया जा रहा है. वही गोपालगंज मोड़ पर 33 बाइक से पैतीस हजार रुपये की जुर्माना वसूल की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…