सीवान में विद्युत कर्मी का शौचालय की टंकी से शव बरामद, मीटर लगाने के लिए घर से निकला था युवक

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इस्लामियां नगर में स्थित एक अर्ध निर्मित मकान के शौचालय की टंकी से सोमवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक विद्युत विभाग में मीटर लगाने का काम करता था। वहीं मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के ही कुशवाहा नगर के रहने वाले रामदेव प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार की शाम 5:00 बजे उसको किसी नंबर से फोन आया था। जिसमें कहा गया था कि विद्युत का मीटर लगाना है। आप सिसवन ढाले के पास चले आइए। जिसके बाद साहिल कुमार सिसवन ढाला चला गया। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।

हम परिवार के सभी लोग रात्रि 10:00 बजे से उसको लगातार खोजबीन करना शुरू किए। लेकिन कहीं भी उसका अता पता नहीं चला। परिवार के सभी लोग चिंतित हो गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने नगर थाने में जाकर भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। उन्होंने बताया कि मेरे भाई की किसी भी व्यक्ति के साथ आपसी रंजिश नहीं थी। रविवार की शाम शौचालय की टंकी से शव बरामद होने की सूचना आसपास के लोगों के द्वारा उनके परिजनों को दी गई। घटना के बाद सभी परिवार आनन-फानन में वहां पहुंचे तो साहिल की शिनाख्त हो पाई। बता दें कि घटना के बाद पूरे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इधर दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अर्ध निर्मित शौचालय की टंकी से बाहर निकाला। और पोस्टमार्टम के लिए गाड़ी में लादकर सीवान मोर्चरी भेज दिया। वही मृतक के भाई ने जिला प्रशासन से भाई के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026