परवेज अख्तर/सिवान: सावन माह शुरू होने के बाद क्षेत्र के अमूमन सभी गांवों से श्रद्धालु विभिन्न माध्यमों से देवघर या अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं. बसंतपुर मुख्यालय से भी महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए प्रस्थान किया. सभी श्रद्धालुओं को सुबह 9 बजे एक जगह जुटने को कहा गया था. जहां प्रखंड बीजेपी अध्यक्ष रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए फलाहार व पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी. जत्थे में शामिल त्रिभुवन प्रसाद उर्फ गुड्डू जी ने बताया कि सभी लोग रिजर्व बस से सुल्तानगंज पहुंचेंगे.
वहां से जल भरने के बाद पैदल यात्रा शुरू होगी. देवघर व बासुकीनाथ में जलाभिषेक के बाद दल वापसी में बोधगया, राजगीर समेत अन्य जगहों का भी भ्रमण करेगा. यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, बोल बम जैसे नारे लगाए. इससे आसपास का क्षेत्र भी भक्तिमय नजर आया. त्रिभुवन प्रसाद, रेखा देवी, मुन्ना कौल, नीरज कुमार, हरिलाल प्रसाद, अनूप कुमार श्रीवास्तव, मिठू कुमार, सुधीर कुमार, गुड़िया देवी, प्रियंका कुमारी समेत दर्जनों मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…